नई दिल्ली, मार्च 2 -- T20 World Cup 2026 Semifinals Schedule: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर 8 का मुकाबला रविवार 1 मार्च की रात को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला गया। ये मुकाबला इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच था, जो कि एक नॉकआउट मैच की तरह था। जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलना था, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट से सफर समाप्त होना था। इसी मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में एंट्री की। इसी के साथ सेमीफाइनल का शेड्यूल भी फिक्स हो गया। आप भी उसे नोट कर लीजिए। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल्स के लिए जिन चार टीमों ने क्वालीफाई किया है। उनमें ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया हैं। वहीं, ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने टॉप 4 में एंट्री मारी है। हालांकि, सेमीफाइनल्स मुकाबलों में दोनों ग्रुप की टीमे...