नई दिल्ली, मार्च 7 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी की जानकारी दे दी है। लगातार दूसरी बार एक अंपायर टी20 विश्व कप के फाइनल में अंपायरिंग करेगा, जबकि एक अंपायर पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करता हुआ नजर आएगा। रिचर्ड इलिंगवर्थ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी अंपायर थे और 2026 के फाइनल में भी फील्ड अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ अपने सटीक फैसलों के लिए जाने जाते हैं और वह प्रेशर को भी सोख लेते हैं। 62 साल के इलिंगवर्थ ने कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग की है। 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी...