पल्लेकेले, फरवरी 15 -- चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को पल्लेकेले में होने वाले टी20 विश्व कप ग्रुप बी के महत्वपूर्ण मुकाबले में बिना किसी अगर मगर के सुपर आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवित रखने के लिए अनुभवी स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकती है। पिछले मैच में जिम्बाब्वे से 23 रन की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब उन्हें सुपर आठ में पहुंचने के लिए ओमान और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों ग्रुप मैचों में जीत हासिल करनी होगी, ताकि वे अन्य टीमों परिणामों पर निर्भर न रहें। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल ग्रुप बी में पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में दो अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में खेल रही 2021 की चैंपियन ...