नई दिल्ली, मार्च 1 -- T20 World Cup 2026 के सुपर 8 के आखिरी दो मैच बाकी हैं। ग्रुप 2 के सभी मुकाबले इस फेज के खेले जा चुके हैं। चार टीमें इस ग्रुप का हिस्सा थीं। इनमें श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम का नाम शामिल था। इनमें से श्रीलंका और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है, जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ग्रुप 2 के सुपर 8 के सभी मैच होने के बाद कौन सी टीम किस पायदान पर है? ये जान लीजिए। ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल का भी लेखा-जोखा आपको इस स्टोरी में मिलने वाला है। पहले बात ग्रुप 2 की करते हैं, जिसके सारे मैच श्रीलंका में खेले गए। इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर रही, जिसने 3 में से 3 मैच जीते। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम रही, जिसने 3 में से एक मैच जीता। एक मैच बेनतीजा रहा...