नई दिल्ली, मार्च 3 -- वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी मैच 1 मार्च की रात को खेला। कैरेबियाई टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने-अपने घर लौटना था, लेकिन वे भारत में ही फंसे हुए हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यही वजह है टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से से बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत में ही फंसी हुई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। खाड़ी क्षेत्र में हवाई सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी ...