नई दिल्ली, मार्च 1 -- T20 World Cup 2026 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका की टीम को जीत दिलाने के लिए कप्तान दसुन शनाका ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रनों की दरकार थी, जिसमें से 22 रन उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की पहली चार गेंदों में जड़ दिए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर वह चूक गए। ऐसे में पाकिस्तान को जीत मिली। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपने नाम कर लिया। बतौर कप्तान वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में सिक्सर किंग बन गए। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान के तौर पर नए सिक्सर किंग अब दसुन शनाका बन चुके हैं। उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। रोहित अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान थे। दसुन शनाका ने टी20 वर्ल्ड कप 202...