पाल्लेकल, मार्च 5 -- श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब देश के क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) में आमूलचूल बदलाव हो सकता है क्योंकि देश के खेल मंत्री सुनील कुमार गामागे ने गुरुवार को कहा कि खेल को नया स्वरूप देने के लिए एक अंतरिम समिति के गठन पर विचार किया जा रहा है। श्रीलंका सुपर आठ में अपने सभी मैच हार गया था और इस तरह से सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। गामागे ने पत्रकारों से कहा, ''खेल ढांचे को नए सिरे से तैयार करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी ) का प्रशासन एक अंतरिम समिति को सौंपने के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ बातचीत चल रही है।'' एसएलसी के वर्तमान अध्यक्ष शम्मी सिल्वा का कार्यकाल मई 2027 तक है। सुपर आठ से बाहर होने से पहले श्रीलंका ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे से हार गया था। पिछले हफ्ते एसएलस...