नई दिल्ली, मार्च 2 -- T20 World Cup 2026 के सुपर 8 फेज का समापन रविवार 1 मार्च की रात को इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज मैच के साथ हो गया। टीम इंडिया ने उस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की। अब सिर्फ तीन मुकाबले बाकी हैं, जिनमें दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाना है। सुपर 8 फेज के बाद कौन से पांच बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन अब तक इस टूर्नामेंट में बनाए हैं और कौन से पांच गेंदबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट सेमीफाइनल्स से पहले निकाले हैं? इनके बारे में आपको इस स्टोरी में पता चलेगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि टॉप 5 बल्लेबाज और टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक-एक ही भारतीय खिलाड़ी शामिल है। अलावा टॉप बल्लेबाज और टॉप गेंदबाज की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि टॉप गेंदबाज की टीम तो टूर्नाम...