नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दोनों खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक ने 2026 में चैंपियन बनने के बाद अपने लग्जरी कार कलेक्शन में इजाफा किया है। उन्होंने फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है। हार्दिक के पास रोल्स रॉयस फैंटम, ऑडी ए6, रेंज रोवर वोग, लेम्बोर्गिनी उरुस एसई, और मर्सिडीज बेंज जैसी कारें पहले से मौजूद हैं। हार्दिक नई फरारी कार में अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ राइड पर निकले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वह खुद ड्राइव करते हुए नजर आए। माहिका टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक के संग मैदान पर दिखी थीं। 32 वर्षीय ऑलराउंडर ने भारत की ख...