नई दिल्ली, फरवरी 26 -- जब भी आप अपने घर पर खेल रहे होते हैं तो आपके पास एडवांटेज रहता है। आप कंडीशन को किसी भी अन्य टीम के मुकाबले बेहतर जानते हैं। आप अपने होम ग्राउंड की पिचों पर बचपन से खेले होते हैं, इसके अलावा भी मेजबान टीम को कई तरह के फायदे मिलते हैं। मगर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अभी तक हर किसी टीम के लिए श्राप रही है। जिस भी टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की है वो आज तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। वहीं एक ही टीम अभी तक ऐसी है, जो टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप के मेजबानों के इतिहास पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को क्या करना होगा?2007 में शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन की मेजबानी साउथ अफ्रीका ने की थी। अफ्...