नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर नया इतिहास रचा। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने अब तक तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं, जो कोई और नहीं कर सका। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। भारत ने 255/5 का स्कोर खड़ा करने के बाद न्यूजीलैंड को 159 रनों पर ढेर कर दिया था। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। दोनों का फाइनल जीतने का रिकॉर्ड आपका दिमाग हिला देगा। दरअसल, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपने करियर में जितने भी टी20 फाइनल खेले हैं, उनमें टीम को जीत नसीब हुई है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 6 फाइनल खेले हैं और हर बार टीम विजयी रही। वह 2024 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप जीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.