नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल सिर्फ क्रिकेट फैंस तक ही सीमित नहीं है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भी इस खुशी को खास अंदाज में मनाने का फैसला किया है। कंपनी ने चैंपियन महोत्सव (Champion Mahotsav) नाम से एक लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को Rs.10,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- सस्ती EV से लेकर नई 7-सीटर तक! मार्केट में धूम मचाने आ रहीं मारुति की ये 4 कारेंसिर्फ 3 दिन का खास ऑफर ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का यह खास अभियान सिर्फ तीन दिनों के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राहक कंपनी के किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर Rs.10,000 तक का लाभ ले सकते हैं। यह ऑफर पूरे भारत में लागू है और कंपन...