नई दिल्ली, जून 7 -- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बड़ा दावा भारत की टी20 टीम की कप्तानी को लेकर किया है। बीसीसीआई और सिलेक्टर्स ने सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली है और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया है। हालांकि, मांजरेकर का कहना है कि श्रेयस अय्यर से ज्यादा काबिलियत कप्तानी की शुभमन गिल के पास है, जो करीब 6 महीने पहले तक टी20 सेटअप का हिस्सा थे, लेकिन अभी टीम से काफी दूर हैं। 31 साल के श्रेयस अय्यर को आयरलैंड के खिलाफ दो मैच, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच और फिर एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम का कप्तान चुना गया है। आईपीएल में अपनी कप्तानी में एक ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर अब आगे भारत की टी20 टीम को लीड करेंगे। हालांकि, वे करीब 3 साल से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। आईपीएल 2026 में भी श्रेयस अय्य...