नई दिल्ली, अगस्त 11 -- साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने इस महीने के आखिर से शुरू हो रही टी-20 ट्राई सीरीज और फिर सितंबर में नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। स्क्वॉड में पुरानी टीम के खिलाड़ी कम नजर आ रहे हैं। नए चेहरों को मौका दिया गया है। साउथ अफ्रीका के आगामी नामीबिया दौरे के लिए ब्योर्न फोर्टुइन टीम की कप्तानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका सबसे पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ 28 अगस्त से विंडहोक में शुरू होने वाली त्रिकोणीय शृंखला में भाग लेगा, जिसके बाद वह मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। यह भी पढ़ें- अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने क्या कहा? शादी का था प्लाननामीबिया टूर के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ब्योर्न फोर्टुइन (क...