Swiggy-Zomato से खाना मंगाते हैं तो ध्यान दें! इस वजह से ऑनलाइन खाना होने वाला महंगा, अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
नई दिल्ली, मई 20 -- अगर आप अक्सर घर बैठे Swiggy या Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब फूड डिलीवरी बिजनेस पर भी दिखने लगा है। इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्यूल कॉस्ट बढ़ने से डिलीवरी पार्टनर्स का खर्च बढ़ गया है, जिसकी वजह से कंपनियां डिलीवरी फीस और दूसरे चार्ज बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं। अगर डिलीवरी चार्ज बढ़ता है, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। खासकर उन यूजर्स पर जो रोजाना या हफ्ते में कई बार ऑनलाइन खाना मंगाते हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती फ्यूल कीमतों और ऑपरेशन कॉस्ट की वजह से कंपनियों के सामने खर्च कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में यूजर्स को ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.