नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- ऑनलाइन शॉपिंग या ग्रॉसरी ऑर्डर में कोई समस्या आने पर ज्यादातर लोग तुरंत Google पर कस्टमर केयर नंबर खोजने लगते हैं। ऐसा करना भारी पड़ सकता है। महाराष्ट्र के नालासोपारा से सामने आए एक मामले में Swiggy Instamart के एक ग्राहक को Rs.34,000 का नुकसान हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक ने ग्रॉसरी ऑर्डर की थी, जिसमें उसे एक्सपायर हो चुका Kellogg's Choco का पैकेट मिला। शिकायत करने के लिए उसने इंटरनेट पर Swiggy का कस्टमर केयर नंबर खोजा और एक नंबर पर कांटेक्ट किया। इसके बाद फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने उसे WhatsApp पर बातचीत करने और एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। ग्राहक के मुताबिक, इसके बाद उसके बैंक खाते से दो ट्रांजैक्शन में कुल 34,000 रुपए निकल गए। खास बात यह है कि Swiggy अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साफ कहता है कि कं...