नई दिल्ली, जून 24 -- स्विगी के क्विक कॉमर्स वाले बिजनेस के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। स्विगी इंस्टामार्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अंकित जैन और चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) हरि कुमार ने स्विगी के क्विक कॉमर्स डिवीजन से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कंपनी ने इनमें से एक पद के लिए पहले ही रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है और वह व्यक्ति आने वाले हफ्तों में यह जिम्मेदारी संभाल लेगा। बता दें कि अंकित जैन और हरि कुमार वॉलमार्ट की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में कई साल बिताने के बाद स्विगी में शामिल हुए थे। स्विगी इंस्टामार्ट ने इस घटनाक्रम पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया।शेयर में आई गिरावट स्विगी के शेयर की बात करें तो 2.32% टूटकर 244 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का लो 249.80 रुपये है। सितंबर 2025 में शेयर की कीमत 473 रुपये है। ...