नई दिल्ली, जनवरी 11 -- Swami Vivekananda birthday 2026 , National Youth Day : भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और सबसे बड़े यूथ आइकन स्वामी विवेकानंद की 12 जनवरी को 163वीं जयंती है। स्वामी विवेकानंद को करोड़ों युवा अपना आदर्श मानते हैं। उनके जोशीले विचारों से प्रेरणा लेते हैं। यही वजह है कि 12 जनवरी उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस का मकसद स्वामी जी के संदेशों को फिर से जागृत करना और प्रोत्साहित करना है। आध्यात्मिक गुरु एवं पश्चिम देशों में योग, वेदांत और भारतीय दर्शन को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारत सरकार हर साल बड़े स्तर पर मनाती है। इस साल केंद्र सरकार का राष्ट्रीय युवा महोत्‍सव महाराष्ट्र के नासिक में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।...