नई दिल्ली, अगस्त 24 -- सुजुकी (Suzuki) ने जापान में अपनी पहली इलेक्ट्रिक Kei कार- e Sky को अनवील कर दिया है। इससे पहले इसे Vision e Sky कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था और बाद में यूरोप में इसकी टेस्टिंग भी की गई। प्रोडक्शन रेडी Suzuki e Sky की सबसे बड़ी खासियत इसकी 310 km की क्लेम्ड रेंज है। कंपनी इसे पेट्रोल कारों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ ग्राहकों को आकर्षित करने वाले किफायती मॉडल के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।छोटी लंबाई, ज्यादा केबिन स्पेस सुजुकी e Sky की लंबाई 3,395 mm, चौड़ाई 1,475 mm और ऊंचाई 1,625 mm है। इसका व्हीलबेस 2,460 mm और वजन 1,030 kg है। जबकि, टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.4 मीटर है। छोटे साइज की वजह से यह कार जापान के भीड़भाड़ वाले शहरों, संकरी सड़कों और छोटी पार्किंग जगहों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है। इ...