नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Suzlon Energy Ltd Target Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को फिर से 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक लो लेवल 42.45 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई 74.30 रुपये के स्तर से 44 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, 2026 का भी साल सुजलॉन एनर्जी के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- GDP आंकड़ों ने किया गदगद, Q3 में 7.8% रही अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट के बाद भी एक्सपर्ट्स का भरोसा इस स्टॉक पर बना हुआ है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ग्रीन स्टॉक की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी आएगी।ब्रोकरेज ने दी खरीदने ...