नई दिल्ली, फरवरी 8 -- अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और माइलेज-फ्रेंडली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए खास साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी एंट्री-लेवल कार एस-प्रेसो (S-Presso) पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिससे यह कार पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कार, इनका नाम सुनते ही खरीद लेते हैं लोगRs.37,500 तक की कुल बचत फरवरी 2026 में मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 37,500 रुपये तक की बचत का फायदा मिल सकता है। यह लाभ अलग-अलग ऑफर्स जैसे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस या कॉरपोरेट ऑफर के रूप में दिया जा सकता है। हालांकि, ऑफर्स की वैलिडिटी और राशि वेरिएंट व शहर के अनुसार अलग-अ...