नई दिल्ली, जून 5 -- एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए जबर्दस्त बायबैक ऑफर लाइव हैं। यह ऑफर तीन बेहतरीन SUV पर दिया जा रहा है। इन एसयूवी का नाम - Volkswagen Taigun, Jeep Compass और Jeep Meridian है। इन तीनों एसयूवी पर 75 पर्सेंट तक का बायबैक दिया जा रहा है। बायबैक प्रोग्राम में आपको कुछ साल तक कार चला कर वापस करना होना और इसके बदले कंपनी आपको ओरिजिनल एक्स-शोरूम प्राइस का 75 पर्सेंट तक वापस करेगी। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी पर दिए जा रहे बायबैक प्रोग्राम के बारे में।Volkswagen Taigun फॉक्सवैगन ने हाल ही में भारत में अपनी नई फेसलिफ्टेड टाइगुन को अट्रैक्टिव ओनरशिप पैकेज के साथ लॉन्च किया है। कंपनी इस एसयूवी पर 75 प्रतिशत तक का बायबैक वैल्यू दे रही है। अभी यह भारत में किसी भी ICE वीइकल पर उपलब्ध सबसे अधिक बायबैक ऑफर्स में से एक है...