नई दिल्ली, मई 1 -- जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कंपनी को ग्राहक को कार का पूरा अमाउंट लौटाने का आदेश मिला है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग ने लक्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी JLR इंडिया को उसकी पूरी कीमत करीब 1.65 करोड़ रुपए ब्याज सहित ग्राहक को लौटाने का आदेश दिया है। कंपनी की डिफेंडर 110 X P400 SUV में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट और अनऑथराइज्ड स्ट्रक्चरल बदलाव पाए जाने के बाद यह निर्देश दिया गया है। आयोग की अध्यक्ष कुमकुम रानी और सदस्य बी एस मनराल की पीठ ने अपने फैसले में कहा है कि मैन्युफैक्चरर ने विज्ञापन में दिए अपने परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड को पूरा करने में नाकाम रहने वाले व्हीकल को बेचकर 'अनुचित व्यापार व्यवहार' और 'सेवा में कमी' की है। आयोग में शिकायत हरिद्वार जिले के रूड़की स...