नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अगर आप सितंबर में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Renault India इस महीने अपनी पूरी रेंज पर कई शानदार ऑफर दे रही है। इनमें डस्टर पर सबसे ज्यादा 1.30 लाख रुपये तक, जबकि काइगर, ट्राइबर और क्विड पर भी हजारों रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ये ऑफर्स 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक की बुकिंग्स के लिए हैं। आइए जानते हैं कि रेनो की कौनसी कार पर क्या डील दी जा रही है।डस्टर पर Rs.1.30 लाख तक का फायदा नई डस्टर पर सितंबर में सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। ग्राहक 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 1 लाख रुपये तक एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं। यानी टोटल बेनिफिट 1.30 लाख रुपये तक है। हालांकि, 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस केवल पुरानी डस्टर को एक्सचेंज करने पर मिलेगा। दूसरी कार एक्सचेंज करने पर यह बे...