नई दिल्ली, मई 22 -- ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, पद, मान-सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी सूर्य राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है।इस बार 22 जून 2026 को सूर्य राहु के अधीन माने जाने वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। सूर्य 6 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक इस दौरान कुछ राशियों को करियर, व्यापार और पैसों से जुड़े मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं।सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद माना जा रहा है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी समय अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और लोग आपकी बात...