नई दिल्ली, अगस्त 12 -- 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। 1999 के बाद से इस सूर्यग्रहण को बहुत खास माना जा रहा है, खासकर यूरोप में इसके बाद से पहला ऐसा चांस पड़ रहा है जब वहां के लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखेंगे। हालांकि सूर्य को देखने के लिए विशेष तरह के सोलर ग्लास पहनकर देखना चाहिए। अमेरिका से लेकर कनाड़ा और ग्रीनलेंज, स्पेन में चंद्रमा सूर्य को कवर कर लेगा। कहीं आंशिक तो कही पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। करीब 2 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा। तापमान कम हो जाएगा और दिन में लगने लगेगा जैसे रात हो गई हो। भारत में इस ग्रहण का क्या असर होगा। इसका सूतक उन देशों में खास तौर पर माना जाएगा, जहां यह ग्रहण दिखाई दे रहा है। वहां सूतक के नियमों को मानना होगा। इस दौरान भगवान का जाप करें और ग्रहण के बाद दान करें।भारत के समय अनुसार कब लगेगा सूर्य ग्रहण ज्य...