नई दिल्ली, मई 4 -- इस साल भी अगस्त में आपको सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा और अगले साल भी आपको सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसका खगोलशास्त्री बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि इस साल का या अगले साल का सूर्य ग्रहण कौन सा ग्रहण खास होगा। साल 2027 के 2 अगस्त में होने वाले ग्रहण को इसलिए खास बता रहे हैं क्योंकि इस ग्रहण में दिन में अंधेरा छा जाएगा, जो कुछ देर के लिए नहीं होगा, बल्कि ये अंधेरा काफी देर तक रहेगा, जो इसे सदी का सबसे लंबा ग्रहण बना रहा है। ज्योतिष कारणों से क्यों है खास यह जानना भी जरूरी है। ज्योतिष के नजरिए से देखा जाए तो 2 अगस्त 2027 को सावन मास की अमावस्या है। इस दिन सोमवार है तो सोमवती अमावस्या भी है, जो स्नान और दान के लिए खास मानी जाती है। इस दिन ग्रहण है तो स्नान और दान और भी खास हो...