नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद, सम्मान और ऊर्जा का कारक माना जाता है। 16 जुलाई 2026 को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी को इसका शुभ परिणाम मिल सकता है तो किसी को कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य के कर्क राशि में आने के बाद पांच राशियों के लिए समय पहले से बेहतर हो सकता है। वहीं तीन राशि वालों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।इन पांच राशियों को मिल सकता है लाभ वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में भी धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। परिवार का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मिथुन राशि- मि...