नई दिल्ली, मार्च 14 -- Sury Gochar, सूर्य राशि परिवर्तन: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। समय-समय पर सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, जिसे गोचर कहा जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार सूर्य 14 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य मीन राशि में आते हैं तो खरमास शुरू हो जाता है। इस दौरान सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है। इसी वजह से शादी, गृह प्रवेश जैसे कई शुभ काम आमतौर पर टाल दिए जाते हैं।सूर्य का यह परिवर्तन महत्वपूर्ण- सूर्य का यह परिवर्तन ज्योतिष के नजरिए से अहम माना जाता है, क्योंकि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। किसी के लिए यह समय तरक्की और नए मौके लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। आइए ...