नई दिल्ली, मार्च 14 -- ज्योतिष के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। समय-समय पर सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे गोचर कहा जाता है। 15 मार्च 2026 को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे मीन संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य एक माह यानी 14 अप्रैल तक मीन राशि में ही रहेंगे। खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से शनि देव मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों के संबंध को खास माना जाता है। सूर्य और शनि को शत्रु ग्रह भी कहा जाता है, लेकिन इनके बीच पिता-पुत्र का संबंध भी बताया गया है। इसलिए कई बार इनकी युति कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम भी दे सकती है। सूर्य के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर बेहतर मान...