नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Survey: साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को जीत मिली और तीसरी बार लगातार केंद्र में सरकार बनाई। हालांकि, भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था। अब एक बार फिर से एक नया सर्वे सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो देश में किसकी सरकार बनेगी। इंडिया टुडे के मूड ऑफ न नेशन सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए सरकार को जबरदस्त जीत मिलेगी। भाजपा अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लेगी। वहीं, कांग्रेस की सीटें 2024 के मुकाबले कम हो जाएंगी। सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो भाजपा को 287, कांग्रेस को 80 और अन्य को 176 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 352, इंडिया गठबंधन को 182 और अन्य को 9 सीटें मिलने के आसार हैं। इस सर्वे के हिसाब से जनता का साथ अब भी मोदी स...