नई दिल्ली, फरवरी 4 -- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खेल संस्थाओं के संचालन में गैर-विशेषज्ञों की भूमिका पर नाराजगी जताई। शीर्ष अदालत ने कहा कि क्रिकेट संघ का नेतृत्व संन्यास ले चुके क्रिकेटरों को करना चाहिए, ना कि ऐसे लोगों को जिन्हें 'बल्ला पकड़ना भी नहीं आता'। पीठ उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ MCA यानी महाराष्ट्र क्रिकेट संघ की तरफ से दायर याचिका सहित कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के चुनावों पर रोक लगा दी थी जो मूल रूप से छह जनवरी को होने वाले थे। इसमें 'भाई-भतीजावाद और पक्षपात' के आरोप लगाए गए थे।CJI ने सदस्यों की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.