Supaul News: 70 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के सिमरिया वार्ड संख्या 2 स्थित एक खेत से 70 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया वार्ड संख्या 2 निवासी सहदेव मंडल के खेत में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन कार्टून में रखी 300 एमएल की 70 बोतल दिलवाले सोफिया नेपाली शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 21 लीटर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.