सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित नन्ही टोला के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 बोतल नेपाली दिलवाले सोफिया शराब के साथ एक तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि लालपुर नन्ही टोला के समीप सड़क से बाइक पर सवार दो व्यक्ति शराब की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम उक्त स्थल पर पहुंचकर निगरानी करने लगी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों तस्कर सड़क पर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक तस्कर को पकड़ लिया, जबकि दूसरा तस्कर पास के घने जूट के खेत में घुसकर फरार हो ...