सुपौल, अगस्त 30 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत स्थित वार्ड 3 थरबिटिया के समीप तीन पंचायत के करीब 20 हजार लोगों की जिंदगी पिछले 24 वर्षों से एक अधूरे पुल के कारण मुश्किलों में है। कोसी नदी की सहायक धारा पर बनने वाला पुल वर्ष 2002 में शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका। इसके बाद से आज तक आवागमन के लिए हर साल ग्रामीणों द्वारा आपस में चंदा कर चचरी पुल बनाकर काम चलाया जा रहा है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यही चचरी पुल ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण भी बन जाता है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2002 में जिला परिषद की ओर से इस स्थान पर पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण के दौरान तत्कालीन समय में संबंधित जनप्रतिनिधि के एक मामले में जेल चले जाने के बाद काम रुक गया। इसके बाद पुल का निर्माण दोबार...