सुपौल, जुलाई 8 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही पुलिस ने बुधवार को सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 से 140 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 निवासी कैलाश कुमार गुप्ता के घर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें उनके घर में प्लास्टिक के बोरा में रखी कुल 140 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कैलाश कुमार गुप्ता के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 188/ 26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- बहेरवाडीह गांव में छापेमारी कर 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...