Supaul News: हत्या कांड का टॉप-10 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अररिया से दबोचा गया
सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चर्चित अरविंद कुमार हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के सौराजान मछहा वार्ड संख्या-6 निवासी मो. सरफराज (29) के रूप में हुई है। उसे अररिया जिले के घूरना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी प्रतापगंज पुलिस के लिए अहम् मानी जा रही है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फरार एवं टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में प्रतापगंज थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी कर मो. सरफराज को गिरफ्तार किया।यह माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.