Supaul News: हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले सांसद, न्याय का दिलाया भरोसा
सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत करजाईन थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में हुए विद्यानंद ऋषिदेव हत्याकांड को लेकर सांसद दिलेश्वर कामत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। वहीं, इस मामले को लेकर प्रशासन भी जांच में जुटा हुआ है। प्रशासन द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.