सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड के जदिया में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मामला लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। गुरुवार को वार्ड-11 में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम के सामने ही जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप और पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। दरअसल, जदिया में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को बीडीओ परमानंद प्रसाद, सीओ प्रियंका सिंह, बीपीआरओ मनीष कुमार और अंचल अमीन स्थल का निरीक्षण करने पहुं...