सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता एसएसबी के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जैज बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस क्रम में जैज बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से लोगों में देशभक्ति एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान यूएचएस डभारी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एसडीएम मनोहर कुमार साहू, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट विजय सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकिशोर पटेल समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में आयेाजित प्रतियोगिताओं में दिखा देशभक्ति का रंग यह भी पढ़ें- तिरं...