सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायतों के बीच बुधवार को बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने रामपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकी चौक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थापित 10 शिक्षकों में दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक रामकुमार रमण ऑनलाइन हाजिरी बनाने के बाद बिना सूचना विद्यालय से गायब मिले। वहीं, शिक्षक उदयचंद सहनी भी ऑनलाइन हाजिरी बनाने के बावजूद विद्यालय में मौजूद नहीं थे। शिक्षक उपस्थिति पंजी में भी उदयचंद सहनी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम मिली। छात्रों की कम उपस्थिति और शिक्षकों के गायब रहने पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। शिक्षकों की अन...