सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: कुनौली,निज प्रतिनिधि बाजार के शीतल चौक से कमलपुर जाने वाली सड़क पर स्थित मध्य विद्यालय के समीप टेम्पू खड़ा किए जाने से छात्रों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। विद्यालय संचालन के समय कई टेम्पू चालक स्कूल गेट के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे छुट्टी के दौरान बच्चों को बाहर निकलने में दिक्कत होती है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से स्कूल के समीप से टेम्पू हटवाने और नियमित निगरानी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Supaul News: ओवरलोडिंग पर नहीं हो रहा नियंत्रण, हर दिन बनी रहती है हादसे की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...