सुपौल, नवम्बर 5 -- Supaul News: सुपौल, रोशन कुमार सिंह जिले में जन्मजात विकारों के साथ जन्म लेने वाले शिशुओं के माता-पिता को अब उनके इलाज के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी पहल की गई है। विभाग की ओर से जल्द ही जन्मजात विकारों से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत बरैल में जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरैल परिसर में बनेगा। इस केंद्र से जन्मजात विकारों से पीड़ित बच्चों को जांच, उपचार और थैरेपी की सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर से सुपौल के साथ-साथ प्रदेश के 10 जिलों में डीईआईसी केंद्र स्थापित करने की योज...