सुपौल, अक्टूबर 4 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। रात के अंधेरे में गांजा की बड़ी खेप लेकर तेज रफ्तार भाग रही कार को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। लेकिन कार सवार दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। शनिवार की देर रात मलाढ़ में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की उजले रंग की नई कार की डिक्की से चार काले रंग कि बैग में रखा 82 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत आठ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब जब्त कार के कागजात के आधार पर तस्करों तक पहुंचने में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि सरायगढ़ की ओर से बिना नंबर की उजले रंग की कार में भारी मात्रा में गांजा किशनपुर बाजार की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसआई विवेक कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल को...