Supaul News: सुपौल : 60 लाभुकों को मिली आवास की चाबी, चार लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र
सुपौल, अगस्त 20 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के 64 लाभुकों के बीच आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र वितरित किए। बीडीओ ने बताया कि 64 लाभुकों में 60 ऐसे हैं, जिनके आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। इन लाभुकों को आवास की चाबी सौंपी गई। योजना के तहत इन सभी लाभुकों को तीनों किस्तों का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। वहीं चार नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इन्हें योजना की पहली किस्त का भुगतान किया जाएगा, जिसके बाद आवास निर्माण शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लखीसराय में लाभुकों को मिली घर की चाबी, नए लाभु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.