सुपौल, अक्टूबर 13 -- लखनऊ से गिरोह का सरगना गिरफ्तार Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। बीते एक अक्टूबर को पिपरा स्थित इंडस टावर साइट के दूरसंचार टावर से करीब 5.88 करोड़ रुपये मूल्य की टेलीकॉम सामग्री फाइबर कार्ड की चोरी मामले में पुलिस ने कांड के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी कांड में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि चोरी की सामग्रियों को विदेशों में खपाने के मामले पर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। इस बाबत एसपी शरथ आरएस ने बताया कि जिले के पिपरा प्रखंड स्थित पैरेग्रिन गार्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के इंडस टावर से चोरों ने करीब पांच करोड़ 88 लाख रुपये मूल्य की टेलीकॉम सामग्री फाइबर कार्ड की चोरी कर ली थी। इस बाबत पिपरा थाने में क...