Supaul News: सुपौल : 49 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, अगस्त 17 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 8 में छापेमारी कर 49 पीस नशीले इंजेक्शन और सिरिंच के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुभाष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि सूचना के आधार पर सुभाष कुमार के आंगन में खड़ी बाइक से काले रंग की पॉलीथिन में रखे अलग-अलग कंपनियों के नशीले इंजेक्शन एवं सिरिंच बरामद किए गए। पुलिस ने बाइक व बरामद सामग्री जब्त कर सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में भपटियाही थाना कांड संख्या 246/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: 92 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप व बाइक जब्त, करोबारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.