Supaul News: सुपौल : 433 बोतल देसी नेपाली शराब पुलिस ने की बरामद
सुपौल, अगस्त 9 -- Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के कोसी नदी के किनारे से 5 प्लास्टिक बोरा मे छुपा कर रखें हुए 433 बोतल देसी नेपाली नपाली शराब बरामद किया है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के पास कोसी नदी के किनारे से प्लास्टिक के बोरे में 433 बोतल अज्ञात शराब तस्कर द्वारा छुपा कर रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर भपटियाही थाना लाया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 237/ 26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.