सुपौल, अगस्त 23 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। करीब 4.15 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाले इस अस्पताल में चिकित्सकों के 26 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में महज छह चिकित्सक ही पदस्थापित हैं। ऐसे में सीमित चिकित्सकों के भरोसे अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था संचालित हो रही है। चिकित्सकों के स्वीकृत पद और उपलब्ध चिकित्सकों के बीच बड़ा अंतर होने से मरीजों को समुचित इलाज मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चिकित्सकों की कमी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सामान्य बीमारियों के साथ प्रसव, दुर्घटना, गंभीर बीमारी और आपातकालीन स्थिति के मरीज भी यहां आते हैं। विशेषज्...