सुपौल, सितम्बर 10 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार में जाम की समस्या और सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने राघोपुर सीओ रश्मि प्रिया और करजाईन थानाध्यक्ष मनीष को 24 घंटे के भीतर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने विशेष रूप से करजाईन मध्य विद्यालय से मीट-मछली मार्केट तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों को परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय मीट-मछली मार्केट के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी करने और सड़क तक दुकानें लगाने से आवागमन बाधित होता है। एसडीएम के निर्देश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार...